हर जरुरतमंद तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल. 
सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राज्य सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का निदान निर्धारित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस अवसर पर मुलाकात करने आए लोगों को भरोसा दिलाया कि आपका यह सेवक किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आपकी सेवा के लिए आपका यह सेवक सदैव तत्पर रहा है और आगे भी आपके हर सुख-दु:ख में हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए जिला स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में आए आवेदकों के पास जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश, अप्रतिम सौन्दर्य से बना फिल्म पर्यटन और शूटिंग का हब

गर्मी के मौसम में पक्षियों की चिंता
मंत्री तोमर ने गर्मी के मौसम में पक्षियों को भीषण प्यास और हीटस्ट्रोक से बचाने के उद्देश्य से रिंकू बुंदेला के सहयोग से मिट्टी से निर्मित पानी के पात्र (सकोरे) आमजन को वितरित करते हुए आहवान किया कि इन सकोरों को अपने-अपने घर की छत, बालकनी या पेड़ों पर रखकर हर रोज ताजा पानी भरें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आसमान से आग बरसती है।

ये भी पढ़ें :  ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा- प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। आम लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में हम लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। जिससे खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पछियों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें :  देश का सबसे बड़ा डेटा लीक: 68 करोड़ ई-मेल और पासवर्ड बाहर, MP स्टेट साइबर ने जारी की गाइडलाइन

 

Share

Leave a Comment