घर में घुसकर युवती के साथ की अश्लील हरकत

भोपाल
 कोहेफिजा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और परिजनों के साथ झूमाझटकी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और फोन रिसीव नहीं करने पर घर के अंदर घुस गया था। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथ में पढऩे वाले मेहुल नामक युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि मेहुल नशे का आदी है, इसलिए उसने उससे दूरी बना ली।

ये भी पढ़ें :  वीरता पदक से सम्मानित हुए यूपी STF के जांबाज अधिकारी, बड़े एनकाउंटर में दिखाई बहादुरी

बीती चौदह फरवरी को मेहुल ने युवती को फोन लगाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे नाजार होकर अगले दिन मेहुल युवती के घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे धक्का देकर किसी तरह से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह उनके साथ झूमाझटकी करने लगा। आसपास के लोगों ने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment