विलय के बाद भी विस्तारा के विमान, चालक दल के सदस्य और सेवाएं बनी रहेंगी : एयर इंडिया

नई दिल्ली
 एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि अगले महीने विलय के बाद ‘विस्तारा’ के विमानों से संचालित उड़ानों के नंबरों की शुरुआत ‘एआई2’ से होगी। कंपनी ने कहा कि विस्तारा के विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह ही परिचालन में बनी रहेंगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने जोर दिया कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव बरकरार रहेगा।

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर किया गया

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तारा का एयर इंडिया से विलय 12 नवंबर को होगा। यह एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एआईएक्स कनेक्ट के विलय के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बड़ा सौदा होगा।

कुछ लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विस्तारा के यात्रियों को विलय के बाद भी अभी जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में कुछ सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :  लोकायुक्त टीम इंदौर ने डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि एयर इंडिया और विस्तारा की टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं कि इनका विलय ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए सहज हो।

प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हालांकि, कानूनी संस्थाएं और हवाई परिचालन प्रमाण-पत्र 12 नवंबर को एक हो जाएंगे, लेकिन विस्तारा का अनुभव बना रहेगा।”

ये भी पढ़ें :  100 उड़ानें रद्द: हंगामे के बीच पायलटों ने रखी अपनी बात, DGCA ने तात्कालिक बैठक बुलाई

उन्होंने कहा, “विस्तारा विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी, लेकिन एआई2एक्सएक्सएक्स उड़ान संख्या एयरइंडिया.कॉम के माध्यम से बुक की जा सकेंगी।”

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment