वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर पहुंचकर वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय  दिनेश सेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री  साय ने स्वर्गीय  सेन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में रुकी 266 करोड़ की केशकाल बाइपास सड़क का निर्माण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर विधायक  रिकेश सेन एवं शोक संतप्त परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का वियोग जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने स्वर्गीय  दिनेश सेन के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

ये भी पढ़ें :  व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं- केन्द्रीय मंत्री ओंराव

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव, विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक  ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

Share

Leave a Comment