सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाणसागर के डूब क्षेत्र के सरसी (ब्यौहारी) आइलैंड शहडोल में मध्यप्रदेश टूरिज्म के रिजॉर्ट का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हो रहे प्रयास भविष्य में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे।


ये भी पढ़ें :  रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये कौशल उन्नयन को दें बढ़ावा : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसी आइलैंड रिजॉर्ट में कक्षों सहित अन्य सुविधाओ का विस्तार किया जाये ताकि यहाँ अन्य आयोजन किए जा सकें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो से सरसी (ब्यौहारी) आइलैंड में पर्यटनों की संभावनाओं पर भी चर्चा की। विधायक ब्यौहारी शरद कोल, डीआईजी सुसविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  जन-सामान्य की सुविधा और बेहतरी की दृष्टि से जिला और संभागों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment