आज महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, नए मंत्री लेंगे शपथ

मुंबई
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार में नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज होने जा रहा है। यह शपथग्रहण समारोह शाम 4 बजे के आसपास होने की संभावना है। राजभवन में मंत्रियों की शपथ लेने के लिए पर्याप्त क्षमता वाला सभागृह नहीं है, इसलिए इस कार्यक्रम को राजभवन के लॉन में आयोजित किया जाएगा। शपथग्रहण के इस कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

महायुती सरकार में भाजपा के 21, शिवसेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 मंत्री शामिल होंगे। तीनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए फोन करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी से मंत्री पद के लिए संभावित नामों की सूची भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें :  ‘रक्षाबंधन’ की शुरुआत..जब जगन्नाथ प्रभु व भगवान बलभद्र को पहली राखी बांध रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत की उत्तर BJP विधायक ने

भाजपा के संभावित मंत्रियों की लिस्ट
1) मंगलप्रभात लोढा, मुंबई

6) शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, पश्चिम महाराष्ट्र

7) गोपीचंद पडळकर, पश्चिम महाराष्ट्र

8) माधुरी मिसाल, पश्चिम महाराष्ट्र

9) राधाकृष्ण विखे पाटील, पश्चिम महाराष्ट्र

10) चंद्रशेखर बावनकुले, विदर्भ

12) गिरीश महाजन, उत्तर महाराष्ट्र

13) जयकुमार रावल, उत्तर महाराष्ट्र

14) पंकजा मुंडे, मराठवाड़ा

शिवसेना से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
1) उदय सामंत, कोकण

ये भी पढ़ें :  BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे, बिहार चुनाव से जुड़े हैं बड़े कनेक्शन

2) शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र

3) गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र

4) दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र

6) संजय शिरसाट, मराठवाड़ा

8) प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र

अजित पवार गुट के संभावित मंत्री
1) छगन भुजबल

महायुती सरकार के मंत्रिमंडल में भाजपा से 21, शिवसेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 10 विधायक शामिल होंगे। इनमें से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पहले ही शपथ ले ली है। ऐसे में आज भाजपा के 20, शिवसेना के 11 और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को करेंगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वचुअर्ल लोकार्पण

यह शपथग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में चार बजे के बाद आयोजित होगा। इसके लिए राजभवन के लॉन में विशेष तैयारी की गई है। 1991 में शिवसेना के विभाजन के बाद नागपुर में शपथग्रहण समारोह हुआ था। 33 साल बाद आज फिर नागपुर में मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर राज्य भर से नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें इस पर लगी हुई हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment