मुंबई में टैक्सी और ऑटोरिक्शा का किराया बढ़ाया गया, जानिए नई रेट लिस्ट

मुंबई
 मुंबई में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी टैक्सी (Taxi Fare) और ऑटोरिक्शा का किराया महंगा हो गया है। मुंबई (Mumbai) और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 31 रुपये देना होगा। वहीं ऑटोरिक्शा (Auto Rikshaw) से यात्रा पर न्यूनतम किराया 26 रुपये देना होगा। सरकार के अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। बढ़े हुए यह रेट एक फरवरी से लागू किए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने बताया कि महिलाओं को आधे दाम पर टिकट मिलते रहेंगे। साथ ही बुजुर्गों के लिए मुफ्त सफर का प्रावधान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या से खुश वन विभाग, 16 तक पहुंची तेंदुओं की आबादी

कितना बढ़ा किराया?
मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) की शुक्रवार को हुई बैठक में टैक्सी और ऑटोरिक्सा का किराया बढ़ाने की मंजूरी दे गई। इसके चलते नया किराया एक फरवरी से लागू हो जाएगा। डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 28 रुपये की जगह 32 रुपये होगा। जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 23 रुपये की जगह अब 26 रुपये देना होगा।

ये भी पढ़ें :  आंध्र प्रदेश बस हादसा: सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा

जिसे मंजूर कर लिया गया
एमएमआरडीए की ओर से शुक्रवार को बैठक की गई। इसमें प्राधिकरण ने यात्री किराए को बढ़ाए जाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी एमएसआरटीसी ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके चलते एक फरवरी से ऑटो-टैक्सी का किराया महंगा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  क्रैश होने से बचा प्लेन, शिमला एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम और DGP थे सवार

विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा झटका
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुंबईकरों को बड़ा झटका लगा है। मुंबई में बसों के साथ टैक्सी और ऑटोरिक्शा का किराया बढ़ा दिया गया है। बसों में भी 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

Share

Leave a Comment