Fastag नए नियम: 1 अप्रैल से टोल टैक्स बिना रुके कटेगा, बदलाव लागू

नई दिल्ली

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर नकद (Cash) भुगतान गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।
सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर केवल FASTag और UPI ही भुगतान के मान्य माध्यम होंगे।

ये भी पढ़ें :  मुंबई में Ola-Uber हड़ताल का चौथा दिन: यात्रियों की परेशानी बढ़ी, जानें ड्राइवरों की मांगें

खत्म होंगी लंबी लाइनें, हटेगी 'कैश लेन'

वर्तमान में कई टोल प्लाजा पर FASTag होने के बावजूद लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। नए नियम के लागू होने के बाद:

    टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएगी।
    वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी और यात्रा समय की बचत होगी।
    पारदर्शिता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होगी।

ये भी पढ़ें :  भारत - पाक तनाव के चलते केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, रोकी हेली सेवा

MLFF: बिना बैरियर के सरपट दौड़ेंगे वाहन

सरकार 'मल्टी लेन फ्री फ्लो' (MLFF) टोलिंग सिस्टम लाने की तैयारी में है। इसके तहत…

    बिना बैरियर के टोल: शुरुआत में देशभर के 25 टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू किया जाएगा।
    सेंसर तकनीक: इस सिस्टम में कोई बैरियर नहीं होगा। वाहन बिना रुके गुजरेंगे और ऊपर लगे कैमरे व सेंसर FASTag के जरिए अपने आप टोल काट लेंगे।
    सुगम यात्रा: पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति बाधित नहीं होगी।

ये भी पढ़ें :  Lok Sabha Speaker: ओम बिरला ध्वनि मत से चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी ने रखा था सदन में प्रस्ताव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment