राज्यपाल पटेल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया गया ध्वज, लोकभवन में मना सशस्त्र झंडा दिवस

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल को सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर ध्वज लगाया गया। लोकभवन में सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। राज्यपाल  पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के संचालक बिग्रेडियर अरूण नायक (से.नि.) ने ध्वज लगाया। राज्यपाल  पटेल ने सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि भी प्रदान किया।

ये भी पढ़ें :  वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार वन शहीद दिवस पर वन शहीदों के परिजन के सम्मान समारोह में शामिल हुए

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि सशस्त्र सेना के लिए अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शन में सभी सहभागी बनें।             

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment