दिल्ली में पहली बार निकलेंगे भगवान जगन्नाथ के तीन रथ, भव्य होगी यात्रा

नई दिल्ली
 राजधानी में इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रही है। त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन अलग-अलग रथ निकाले जाएंगे। अब तक एक ही रथ निकलता था। इस बार पुरी की परंपरा के अनुरूप अलग-अलग रथ तैयार किए गए हैं। वहीं द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में निकलने वाली रथयात्रा में 11 हजार आमों का लगेगा भोग।

त्यागराज नगर स्थित मंदिर से आज निकलेगी रथयात्रा

  • इस रथयात्रा की सबसे खास बात यह होगी कि देवी सुभद्रा का 'दर्पदलन' रथ केवल महिला श्रद्धालु ही खींचेंगी।
  • मंदिर समिति का कहना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और समान भागीदारी का संदेश देने के लिए की गई है।
  • रथयात्रा के दौरान करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
  • सुबह 10:30 बजे पारंपरिक पाहंडी बीजे अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन को गर्भगृह से बाहर लाकर रथों पर विराजमान कराया जाएगा।
  • दोपहर 3 बजे रथयात्रा त्यागराज स्टेडियम के सामने से शुरू होकर विकास सदन, आईएनए मार्केट, श्री अरविंदो मार्ग, आईएनए मेट्रो स्टेशन और राज्यसभा आवासीय परिसर होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
  • रथयात्रा के बाद 17 से 27 जुलाई तक 11 दिवसीय रथयात्रा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा।
ये भी पढ़ें :  PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, रायगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

द्वारका इस्कॉन मंदिर में 11 हजार किलो आमों का लगेगा भोग
द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में रथ यात्रा में 11 हजार किलो आमों का वितरण होगा। गुरुवार को शाम 4 बजे से मंदिर से रथ यात्रा आरंभ होगी। भगवान जगन्नाथ को इस बार 11000 किलो आमों का भोग अर्पित किया जाएगा और फिर बाद में उसे भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण भी किया जाएगा। इन आमों की खासियत यह रहेगी कि 108 प्रकार के आम रथ यात्रा महा-महोत्सव की शोभा को बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें :  Covid Alert: कोरोना को न ले हल्के में, देश में 1045 एक्टिव केस, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

आज साउथ दिल्ली में ट्रैफिक पर भी असर
हौज खास के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से आज 48वीं भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसके चलते साउथ दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर से देर शाम तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी करके बताया है कि श्री नीलांचल सेवा संघ, दिल्ली की ओर से गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे के बीच हौज खास विलेज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर अरविंदो मार्ग पर आईआईटी फ्लाईओवर से एम्स फ्लाईओवर के बीच ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

हौज खास के जगन्नाथ मंदिर से भी निकलेगी रथयात्रा
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रथयात्रा के चलते अरविंदो मार्ग समेत आस-पास के रास्तों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, जेबी टीटो मार्ग, बलबीर सक्सेना मार्ग, चौधरी दिलीप सिंह मार्ग, चौधरी हुकुम चंद मार्ग और गौतम नगर रोड से आने-जाने वालों को दिक्कत हो सकती है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने खासतौर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने, मेट्रो का इस्तेमाल करने और वैकल्पिक रास्तों से होकर जाने की सलाह दी है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment