पुलिस कांस्टेबल के निधन पर पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

जोधपुर

जिले के लूणी क्षेत्र में बजरी माफिया के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन हो गया है। इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल श्री सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें :  मारपीट और लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अपनी पोस्ट में गहलोत ने लिखा कि जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का चिंताजनक उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में माफियाओं के सामने पुलिस-प्रशासन और सरकार कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता और पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :  जोधपुर : बनाड़ रोड पर जलभराव, कलेक्टर ने समस्या् के समाधान के ल‍िए उठाए कदम

गहलोत ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और माफियाओं के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment