ज़िले में दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने गई नाबालिग लड़की से 4 लोगों ने गैंगरेप किया, मामला दर्ज

कौशांबी
ज़िले में दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने गई नाबालिग लड़की से 4 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  पूंजी निवेश में उत्तर प्रदेश बना देश का इंजन, 2025-26 में नंबर-1 बनने का अनुमान

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। जहां पर बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी। रास्ते मे गांव के ही चार युवक पहले से घात लगाए बैठे थे, किशोरी को आते देख युवकों ने उसको पकड़ लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची। किशोरी की हालत देख कर माँ-बाप के होश उड़ गए। किशोरी ने रो रो कर आपबीती बताई।

ये भी पढ़ें :  युवा शक्ति को मिलेगा हुनर का साथ, उत्तर प्रदेश बनेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल हब’

इस पर पीड़ित पिता किशोरी को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा। जहां पर आरोप है कि उसके साथ मार-पीट की गई। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर पिता पश्चिम शरीरा थाने पहुंचा और लिखित शिकायत किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  आर्थिक सर्वे 2025-26: प्रदेश में मजबूत हो रहा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, आमजन पर कम हुआ स्वास्थ्य खर्च का बोझ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment