CG के छरछेद गाँव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, मासूम की भी कर दी गई हत्या, संदेही हिरासत में

उर्वशी मिश्रा, बलौदाबाज़ार

 

आज शाम थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे 04 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित हुई है। मृतकों में 02 महिला, 01 पुरुष एवं 01 छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के है। कि सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा।

ये भी पढ़ें :  कैंसर के चौथे स्टेज पर था बुजुर्ग सिम्स के चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

 

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 संदेहियो को हिरासत में लिया गया है, जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में IPL का रोमांच: आज से शुरू होगी टिकट बिक्री, फैंस में उत्साह

 

प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संदेहियों के नाम  रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले हैं। वहीं मृतकों में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment