विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉक्टर से लेकर छात्रों तक ने किया रक्तदान

जगदलपुर

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने इस दौरान स्लोगन के साथ सेल्फी भी ली।

ये भी पढ़ें :  बिग ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक,मुलाकात करने आया शख्स पिस्टल के साथ कक्ष तक पहुंचा, CM कक्ष के बाहर रोककर पिस्टल की गई जप्त

लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने छात्र-छात्राओं के द्वारा स्लोगन भी बनाया गया था, जिसमें रक्तदान करने के फायदे भी बताए गए। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब फूल भी दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें :  चलाबो भौंरा, चढ़बो गेड़ी, सब ल हैप्पी हरेली..हरेली में खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान करने आये छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पहली बार रक्तदान करने से एक अच्छे अनुभव की बात कही, साथ ही इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment