नए साल के पहले दिन से दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के किराये में राहत मिलेगी, पांच साल बाद हुआ बदलाव

मेरठ
नए साल के पहले दिन से दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के किराये में राहत मिलेगी। पांच साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को उनके पूर्व के नंबर से चलाया जाएगा। एक जनवरी 2025 से उत्तर रेलवे ने 551 ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है, जिसमें 11 ट्रेनें वाया मेरठ या मेरठ से संचालित होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :  बहराइच में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर जिले भर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है, सूनी है सड़कें

अभी तक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। वर्तमान में मेरठ से नई दिल्ली का किराया 45 रुपये है। पुराने नंबरों से चलने से पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेन का किराया लिया जाएगा। जिसके तहत किराया लगभग 20 रुपये हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या राम मंदिर दर्शन के समय में बदलाव, अब सुबह छह बजे खुलेगा, गला आरती: सुबह 4 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे

कोरोना काल में पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया गया था। पैसेंजर ट्रेनों के नंबर का पहला अक्षर पांच और मेमू ट्रेनों का पहला अक्षर छह हटा कर शून्य लगा दिया गया था। स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित करने से पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेन का लिया जा रहा था। एक जनवरी 2025 से ट्रेनों का संचालन पुराने नंबर से होगा। वाया मेरठ और मेरठ से चलने वाली चार ट्रेनें मेमू व सात पैसेंजर हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment