सात समंदर पार भी गणेशोत्सव की धूम, जापान के योकोहामा शहर में 8वर्षो से भारतीय संस्कृति का लहरा रहा है परचम

रविश अग्रवाल,न्यूज़ राईटर,रायपुर,दिनाँक 29सितंबर2023

सात समुंदर पार जापान में भी रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 14 निवासी राजू सोनी के नेतृत्व में योकोहामा मंडल के द्वारा धूमधाम से गणेश पुजा मनाया जा रहा है। जापान के योकोहामा शहर में गणेश पूजा विगत 8 वर्षों से विधि विधान से मनाया जाता है जो वहां के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

ये भी पढ़ें :  महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का सशक्तिकरण

नगर के निवासी योकोहामा मे रह रहे राजू सोनी ने बताया कि यहां गणेश पूजा भव्य स्वरूप से मनाया जाता है हर साल यह पर्व एक अनोखी संकल्पना लेकर आता है जिसके माध्यम से यह नई पीढ़ी को आध्यात्मिक और वैज्ञानिक विषयों को एक साथ जोड़ना सिखाता है।

इस उत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है।राजू सोनी ने बताया कि भारत से बाहर भारतीयता को  घर-घर में होने का एहसास दिलाना पर्व का उद्देश्य है। यहां दशहरा, नवरात्रि,नूतन वर्ष,मकर संक्रांति जैसे कई उत्सव का आयोजन किया जाता है। राजू सोनी ने कहा कि हम लोग के योकोहामा मंडल के कार्यों की तारीफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने जापान दौरे में विशेष रूप से की।

ये भी पढ़ें :  बंटी-बबली स्टाइल में 150 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment