Gen Z को स्मार्टफोन नहीं, पुराने iPod का चढ़ा क्रेज! 2022 में बंद हुआ डिवाइस 2026 में फिर ट्रेंड में

 नई दिल्ली

ऐपल ने अपने iPod को 2022 में बनाना बंद कर दिया था. लेकिन आज के समय में Gen Z के बीच iPod पर गाने सुनने का ट्रेंड फिर से लौट आया है. स्मार्टफोन का हर काम के लिए इस्तेमाल करने की बजाय नई जनरेशन म्यूजिक सुनने के लिए पुराने क्लासिक तरीके को अपना रही है. iPod के इस्तेमाल के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में। 

iPod क्या होता है?
गाने सुनने के लिए ऐपल ने iPod बनाया था. इसमें गाने स्टोर करके कहीं भी आसानी से सुने जा सकते हैं. इसे चलाने के लिए इंटरनेट या सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती. लेकिन स्मार्टफोन में म्यूजिक ऐप्स आने के बाद iPod का इस्तेमाल कम होने लगा और स्मार्टफोन ने इसकी जगह ले ली। 

ये भी पढ़ें :  मंगलवार 22 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

जानिए क्यों कर रहे हैं Gen Z iPod का इस्तेमाल

डिजिटल डिटॉक्स
आजकल के Gen Z खुद को डिजिटल डिवाइस से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं. वे कुछ समय के लिए स्मार्टफोन और कंप्यूटर से दूरी बनाते हैं, ताकि दिमाग पर कम असर पड़े और स्ट्रेस कम हो. ऐसे में गाने सुनने के लिए iPod उनके काफी काम आता है। 

एल्गोरिदम से दूरी
म्यूजिक ऐप्स में ऐसा एल्गोरिदम होता है, जो आपको बार-बार आपकी पसंद के ही गाने सुनाता है. इससे कुछ समय बाद लोग ऊब जाते हैं. इसी वजह से कई Gen Z यूजर्स ने iPod का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है. iPod में गाने पहले से स्टोर होते हैं और इसमें कोई एल्गोरिदम नहीं होता। 

ये भी पढ़ें :  बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुन सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी

यानी क्या सुनना है, इसका पूरा कंट्रोल सुनने वाले के हाथ में होता है. इससे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। 

स्कूल में भी किया जा सकता है इस्तेमाल
ज्यादातर स्कूलों में स्मार्टफोन बैन होते हैं, लेकिन iPod में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसी वजह से कई जगह इसे स्कूल में भी गाने सुनने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कई Gen Z बच्चे पुराने दिनों को याद करने के लिए भी iPod का इस्तेमाल करते हैं। 

ये भी पढ़ें :  शनैश्चरी अमावस्या 2026: शनि-सूर्य और चंद्रमा के विशेष योग से वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को लाभ

रीसेल वैल्यू बढ़ रही है
जैसे-जैसे Gen Z के बीच iPod का ट्रेंड बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेकंड हैंड मार्केट में इसकी कीमत भी बढ़ गई है. अब कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेकंड हैंड iPod पहले के मुकाबले काफी महंगे दाम में बिक रहे हैं। 

इन सभी वजहों से आजकल Gen Z के बीच iPod का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब यह एक नया ट्रेंड बन चुका है। 

Share

Leave a Comment