प्रेमिका दूसरे युवक के साथ घूम रही थी, गला रेतकर कर दी हत्या

बिलासपुर

चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के राजभवन में राज्यपाल ने दिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक

शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया।

ये भी पढ़ें :  बड़ी खबर : शराब घोटाले के सभी आरोपियों की याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज, ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू के एफआईआर को दी थी चुनौती

इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष लेख : श्रमिकों की मेहनत का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment