अच्छी खबर : राशन कार्ड के साथ आधार को जोड़ने की बढ़ी डेडलाइन, अब इस तारीख तक अब किया जा सकेगा लिंक

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 17 जून, 2023

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करने के डेडलाइन को 30 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले ये डेडलाइन 30 जून 2023 तक थी। डिपार्टमेंट ऑफ फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने इस आदेश को लेकर गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार एक से अधिक राशन कार्ड रखने पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करने पर जोर दे रही है।

दरअसल सरकार सभी बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के जरिए सस्ते में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चलने वाले राशन की दुकानों से अनाज और किरासन तेल देती है। पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी कार्ड के समान राशन कार्ड लोगों को पहचान पत्र और पते के प्रूफ के तौर पर भी कार्य करता है। ऐसे देखने को मिला है कि कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड हैं जिसके जरिए वे ज्यादा राशन ले लेते हैं। इससे जरुरतमंदी को सस्ता अनाज मिलने में दिक्कत होती है।

ये भी पढ़ें :  Cyclone Mocha : छत्तीसगढ़ में होगा तुफान चक्रवात मोका का प्रभाव, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी, मौसम पर पढ़ें IMD की एडवाइजरी

राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक किए जाने के बाद कोई व्यक्ति एक से ज्यादा राशन कार्ड नहीं रख पाएगा और कोई भी व्यक्ति तय कोटे से ज्यादा राशन नहीं ले सकेगा। इससे ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जरुरतमंदों को ही सब्सिडी पर अनाज मिले।

 

ऐसे करें आधार-राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक

ये भी पढ़ें :  Budget Session: आज से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र, पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण

राशन कार्ड की फोटोकॉपी के साथ अपने और राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो को सरकारी राशन की दुकान पर जमा करा दें

आधार डेटाबेस के जानकारियों को वैलिडेट करने के लिए आपको फिंगरप्रिंट उपलब्ध कराना होगा

ये भी पढ़ें :  BJP 44th Foundation Day : 'ऐसा कोई भी काम नहीं जो पवन पुत्र नहीं कर सकते', पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

इसके बाद अधिकारी डॉक्यूमेंट को प्रोसेस करने के बाद नोटिफाई करेंगे कि आपको राशन कार्ड आधार के साथ लिंक हो गया है।

ऐसे करें आधार-राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक

सबसे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर जायें

इसके बाद आधार कार्ड, राशन कार्ड का नंबर और रजिस्टर्म मोबाइल नंबर एंटर करें

जारी रखें बटन को क्लिक करें

आपको रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा

ओटीपी लिखने के बाद राशन और आधार कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment