छत्तीसगढ़ में हरेली CM भूपेश के आने के बाद मनाया जा रहा है, यह उनका अहंकार है- अरुण साव

 

 


छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति वाला प्रदेश, जिसे कांग्रेस की नज़र लग गयी है- अरुण साव

अरुण साव महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित हरेली कार्यक्रम में हुए शामिल।

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जुलाई, 2023

रायपुर। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज हरेली के पावन अवसर पर महिला मोर्चा के द्वारा हरेली तिहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में महामंत्री केदार कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत भी उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : भंवरमाल के प्रियेश ने CBSE 10th बोर्ड परीक्षा में 92% अंक हासिल कर जिले में किया टॉप

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कृषि औजारों की पूजा अर्चना की, भगवान शंकर से सभी के लिए मंगल कामना की। वहीं इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से समृद्ध रही है। हमेशा से छत्तीसगढ़ लोक पर्व, लोक संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। इस हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है, जो कि किसान को समर्पित तिहार है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को, किसान भाइयों को हरेली पर्व की बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। आज सावन सोमवार भी है, भोले बाबा की आराधना में सब लगे हुए हैं। इस पावन सोमवार के लिए भी मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली पहुंचेंगे, कल केंद्रीय मंत्री गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

भूपेश बघेल कह रहे हैं BJP ने इसके पहले 15 साल कुछ नहीं किया। CM भूपेश बघेल के इन आरोपों को लेकर साव ने कहा कि हरेली का तिहार भूपेश बघेल के आने के बाद मनाया जा रहा है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैंने कहा छत्तीसगढ़ संस्कृति और सभ्यता पूर्ण प्रदेश है। छत्तीसगढ़िया छत्तीसगढ़ के उत्सव को, तीज तिहार को बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। आज भी मना रहे हैं। भूपेश बघेल को भ्रम हो गया कि छत्तीसगढ़वासी उनके आने के बाद हरेली मना रहे हैं। यह उनका अहंकार है, जो अब आने वाले समय में टूट जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment