उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है, आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान

नई दिल्ली
उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है। इस बीच, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है जोकि 25 फरवरी को दस्तक देगा। इसकी वजह से जम्मू और कश्मीर में 25-28 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 26-28 फरवरी, उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 23 फरवरी को बिजली कड़कने, भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में 1-4 डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, गुजरात, जम्मू कश्मीर में तापमान एक से चार डिग्री तक बढ़ गया। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा, अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  क्या आप जानते हैं 26 जनवरी झंडा फहराते है या ध्वजारोहण करते है ?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25-28 फरवरी के बीच बारिश होगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 25-28 फरवरी तक बारिश होगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 फरवरी से एक मार्च तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 27 फरवरी से एक मार्च तक, पश्चिमी राजस्थान में 27 और 28 फरवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश होने वाली है।

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर किया तगड़ा हमला: अमेरिका और चीन के सामने गिड़गिड़ाने का आरोप

वहीं, 23 फरवरी को बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। 23 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। 23 और 24 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में, 24 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें :  जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में मांगी पूर्व विधायक वाली पेंशन

सक्रिय पूर्वी लहर के प्रभाव में 25 और 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 24-26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment