तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा के बीच तीखी नोकझोंक

मुंबई,

छोटे परदे का पापुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार घर के अंदर तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा के बीच तीखी नोकझोंक बेहद बढ़ गई है। शो में दोनों ने एक-दूसरे पर निजी ताने कस दिए। सिर्फ गौरव खन्ना ने ही बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बहस इतनी उग्र हो गई कि स्थिति संभलने में वक्त लग गया। मामला तब शुरू हुआ जब शहबाज ने तान्या के पहनावे और व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “साड़ी पहनकर सिगरेट की बातें करती है।”

ये भी पढ़ें :  सेक्शुअल हैरेसमेंट का मांगा सबूत, भड़की एक्ट्रेस बोली- क्या हम तब सेल्फी ले लें?

इस पर तान्या ने बिना झिझक पलटवार किया, “हां पीती हूं, और बोल तू, तुझे तो सब पता है न।” इसके बाद माहौल और गरम हो गया। शहबाज ने तान्या को भावुक दिखने का आरोप लगाते हुए कहा, “छोटी-सी बात होती है और तू रोने लगती है ताकि लोग समझें कि तू कितनी अच्छी और संस्कारी है।” इस पर तान्या ने तड़पकर जवाब दिया, “हां, लोगों के लिए आई हूं यहां… तेरे लिए नहीं।” दोनों के बीच बहस और तेज हो गई जब शहबाज ने तान्या को “झूठी” कहा। तान्या ने भी पलटकर जवाब दिया, “हां हूं झूठी, अब कुछ नया बोल।” इसी दौरान गौरव खन्ना ने माहौल शांत करने के लिए शहबाज को टोका और कहा, “सिगरेट वाली बात मत उठाओ।”

ये भी पढ़ें :  क्या तान्या मित्तल शादीशुदा मर्द से करती हैं प्यार? नीलम गिरी और कुनिका सदानंद के बीच कानाफूसी से बढ़ी चर्चा

मगर शहबाज ने कहा, “जब करती है, तो क्यों न बोलूं?” इसके बाद शहबाज ने तान्या पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “तू वही लड़की है जो अमाल की फोटो पर किस करती है और फिर कसम खाकर कहती है कि मैंने किस नहीं किया।” तान्या ने इस आरोप पर चुनौती देते हुए कहा, “पक्का? तूने देखा था न?” इस झगड़े के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया और बाकी घरवाले भी दो गुटों में बंटते दिखे।

ये भी पढ़ें :  रईसी का दिखावा पड़ा भारी! भाड़े की लग्जरी कार में शूट हुआ तान्या मित्तल का वीडियो, अब हो रही जमकर किरकिरी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment