जशपुर में पिकनिक मनाकर लौट रहे कार का भीषण एक्सीडेंट… दो बच्चो समेत चार की मौत, छह गंभीर..

 

नेहा शर्मा, जशपुर, 02 जनवरी, 2022

छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल के पहले दिन रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को रांची रेफर किया गया है। जबकि चार अन्य स्थानीय होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ-कोरबा में आंगने में खेल रहे इकलौते बच्चे को सांप ने डसा, परिजन ने समझा बरसाती कीड़े ने काटा

पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

सभी गुल्लू फाल से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक, जशपुर के ही नारायणपुर में बिलासपुर गांव निवासी अनिल सिंह (42) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गुल्लू फाल गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। अभी वे गुल्लू फाल व बेने के बीच घाट से नीचे उतर रहे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 अप्रैल को मिलेंगे छत्तीसगढ़ के 14 विधायक, चुनाव सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा....

 

11 माह की बच्ची और आठ साल के बच्चे की भी मौत

हादसे में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के अन्य लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान अनिल सिंह के 8 साल के बेटे मोहित, नारायणपुर के चराईमारा निवासी यशवंत सिंह की 11 माह की बेटी वेनिशा और साहीडांड निवासी जयंती (46) पत्नी राजेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का अमेरिका दौरा, ट्रंप के साथ बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में भाग लेंगे

यह लोग हुए हैं घायल

हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। इनमें छह लोग घायल हैं। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से बिलासपुर गांव निवासी सेवन्ती सिंह (11) पुत्री दीपक सिंह और रीमा सिंह (18) पुत्री नंद किशोर सिंह को रांची रेफर किया गया है। जबकि बिलासपुर गांव निवासी पांच साल के सचिन पुत्र मिलेश्वर सिंह, जयंती के पति राजेंद्र सिंह, मनीत सिंह की 12 साल की बेटी नेहा और कार चालक गिरधारी सिंह (45) होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment