पति ने चरित्र शंका में पत्नी पर किया चाकू से हमला कर की हत्या

कवर्धा

चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गईं.

घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की है, जहां आरोपी बसंत ने अपनी पत्नी फूलवंती की चरित्र पर शंका करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत, हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क

ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment