पबजी खेलने से रोका तो पति ने गला घोंटकर मार डाला पत्नी को, शादी को सिर्फ 6 महीने हुए थे

रीवा 
मध्य प्रदेश में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे गेम खेलना छोड़कर काम करने की सलाह दी। इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ कस्बे के वार्ड संख्या 15 में नव विवाहिता का शव उसके घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है। उसके पति पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और पबजी गेम खेलने पर मना करने से विवाद बढ़ा, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे काम करने की सलाह दी, जिससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने साढू को घटना की जानकारी देकर और पत्नी की लाश को कमरे में बंद कर वह फरार हो गया।

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित टिप्पणी करने वाले हरियाणवी रैपर की सफाई: 'एल्बम में बदलूंगा विवादित लाइन'

बताया जा रहा है कि 5 मई 2025 को नेहा की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, गुढ़वा निवासी रंजीत से हुई थी। छह माह पहले अग्नि के सात फेरे लेकर जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी पति पर अब अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने की लत पति रंजीत पटेल को ऐसी लगी कि पत्नी की हर बात उसे नागवार गुजर रही थी। वो लगातार पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था जिसे उसके ससुराल वाले पूरा नहीं कर पा रहे थे। इस बात को लेकर भी वो अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। पति दिनभर पबजी गेम खेलता था और कोई काम भी नहीं करता था। इसे लेकर अक्सर पत्नी उसे कुछ काम करने की सलाह देती थी, और इसी बात पर दोनों में झगड़ा भी होता था।

ये भी पढ़ें :  21वां दिव्य-कला मेला 17 से 27 अक्टूबर तक जबलपुर में होगा आयोजित

घटना के दिन भी देर रात पत्नी ने पति को पबजी खेलने की बजाय रोजी रोजगार करने की सलाह दी तो वह भड़क उठा। उसने गमछे से नेहा का गला घोंट दिया। घटना के वक्त परिजन दूसरे कमरे में थे। उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद रंजीत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। बाद में उसने अपने साढ़ू को मैसेज भेज कर नेहा को जान से मारने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  पशु संगणना में भारत विश्व में प्रथम, विश्व के सकल दुग्ध उत्पादन का 25% भारत में होता है

मृतका के परिजनों का आरोप है कि रंजीत और उसके परिवार वाले लगातार दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मायके वालों के भी बयान लिए गए हैं। पुलिस हर पहलुओं को लेकर जांच कर रही है और मृतिका के पति की तलाश कर रही है।

 

Share

Leave a Comment