राम के नारे से किसी को द्वेष है तो वह देशद्रोही है: विनोद बंसल

नई दिल्ली
 विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने  कहा, जिन्हें जय राम के नारे से द्वेष है वो सिर्फ रामद्रोही ही नहीं बल्कि, देशद्रोही भी हैं।

उन्होंने कहा, विडंबना देखिए, अभी तक कुछ लोगों द्वारा राम जन्मभूमि और राम मंदिर का विरोध होता था, अब राम के नाम का भी विरोध भारत में होने लग गया है। राम के इस देश में कुछ लोगों ने जैसे ‘राम’ को ही प्रतिबंधित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  अब तक का सबसे गर्म साल रहा 2024, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट

उन्होंने कहा, कुछ जिहादी तत्व ऐसे हैं, अगर उनके सामने जय राम का नारा लगा दिया तो उनका इस्लाम खतरे में आ जाता है। हमले पर उतारू हो जाते हैं, चाकूबाजी कर देते हैं। लेकिन, जो भारतीय हैं उनके पूर्वज राम ही हैं। अपने पूर्वजों को नकारने वाला भारतीय संस्कृति का नहीं हो सकता है। ऐसा संप्रदाय किस काम का जो जय राम के नारे से आहत हो जाए।

ये भी पढ़ें :  नेता दिग्विजय सिंह ने बेटे विधायक जयवर्धन सिंह ने महाकुंभ में किया स्नान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया

उन्होंने कहा, राजनेता के बारे में समझ में आता है कि वह जय राम के नारे से आहत होता है क्योंकि, उसे अपनी कुर्सी के जाने का डर रहता है। हम लोगों को किसी मस्जिद से जय राम का नारा लगाने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर नारा लगा दिया तो क्या उसे जान से मार दिया जाएगा। क्या उसे झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। यह बिल्कुल ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें :  सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री नहीं बनवा पाने की कसक भी कम नहीं है, भूपेंद्र हुड्डा का टूटा सपना

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment