व्हाट्सएप ग्रुप में बिना मर्जी से शामिल किए जाने से हैं परेशान, तो आजमाएं ये तरीका

मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय है। हर स्मार्टफोन यूजर इस मैसेंजिंग एप का यूज करता है। व्हाट्सएप में ग्रुप बनाने की सुविधा भी होती है जिसमें कई सारे यूजर्स अलग-अलग तरह के कंटेंट वाले ग्रुप बनाते हैं। ऐसे में कई लोगों को ये पसंद नहीं होता कि उन्हें बिना उनकी मर्जी के किसी ग्रुप में एड किया जाए। कई बार यूजर द्वारा ग्रुप एग्जिट करने के बाद भी ग्रुप में एड कर दिया जाता है। अगर आप भी जबरदस्ती व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किए जाने से परेशान है तो आज हम आपको व्हाट्सएप में मौजूद उस फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आप लोगों को ग्रुप में शामिल करने से रोक सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  फ्लिपकार्ट-एमेजॉन सेल: सिर्फ ₹63,990 में मिलेगा Apple MacBook Air M2 और कई लैपटॉप्स पर धमाकेदार ऑफर

स्टेप 1.-व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाएं ओर दिए मैन्यू में टैप करें और सेंटिंग में जाएं।

स्टेप 2.-इसके बाद अकाउंट्स में टैप कर प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3.-प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद ग्रुप पर टैप करें।

स्टेप 4.-यहां आपको ऑप्शन मिलेंगे की कौन आपको ग्रुप में एड कर सकता है-ये ऑप्शन होंगे-कोई भी, आपके व्हाट्सएप कांटेक्ट और कोई नहीं।

ये भी पढ़ें :  पोंगल 2026: 13 या 14 जनवरी? तारीख को लेकर पूरा कंफ्यूजन यहां करें दूर

इन ऑप्शन में से अगर आप कोई नहीं (नोबडी) को चुनते हैं तो आपको ग्रुप में एड करने केलिए ग्रुप एडमिन को आपको ग्रुप में एड होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इस रिक्वेस्ट में आप ग्रुप मैंमबर्स और ग्रुप डिस्क्रिप्शन देखकर ग्रुप में एड या फिर ग्रुप जॉइन करने की रिक्वेस्ट को कैंसल कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि कोई एक यूजर हमें अलग-अलग ग्रुप में एड करता है। ऐसे अगर केवल एक यूजर को खुद को ग्रुप में शामिल करने के लिए ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप उस पर्टिकूलर कॉन्टेक्ट को ब्लॉक भी कर सकते हैं। बता दें कि ग्रुप प्राइवेसी फीचर व्हाट्सएप ने हाल में एड किया है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल व्हाट्सएप का पुराना वर्जन है तो आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा।

ये भी पढ़ें :  ट्रेडिशनल लुक में दिखीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘देवी की कृपा से हर दिन सुनहरा है’

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment