तारबाहर थाने में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल, टीआई को किया लाईन अटैच

बिलासपुर

जिले के तारबाहर थाने में हाल ही में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जेपी गुप्ता को तारबाहर थाने का प्रभार सौंपा गया है, जबकि टीआई गोपाल सतपथी को लाईन अटैच किया गया है। जेपी गुप्ता पूर्व में सरकंडा थाने में पदस्थ रह चुके हैं और उनकी वापसी तारबाहर थाने में।

ये भी पढ़ें :  ‘बंगाल के उच्च श्रेणी के आईपीएस वर्ग का आचरण अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक,’ ‘नबन्ना’ के बीच प्रमुख सचिव पद से रिटायर हुए पूर्व IAS ने ऐसा क्यों लिखा?

यह परिवर्तन तब हुआ है जब टीआई गोपाल सतपथी की पुलिसिंग से संबंधित अफसरों की नाराजगी बढ़ गई थी। पुलिस कप्तान राजनेश सिंह और अन्य सीनियर अधिकारियों ने टीआई सतपथी की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया था। विशेषकर, पुराने बस स्टैंड में हाल ही में हुए मर्डर के मामले में आरोपी की खोजबीन में सतपथी की लापरवाही को लेकर एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने स्पष्टीकरण भी मांगा था। इस घटना के बाद आरोपी ने सरकंडा क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम दिया, जिससे अधिकारियों की नाराजगी और बढ़ गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment