छत्तीसगढ़ में किसानों का आय बढ़ाने चलेगा बड़ा अभियान…29 मई से प्रारंभ होगा अभियान, कृषि मंत्री रामविचार ने दी ये जानकारी

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की पत्रकार वार्ता विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि 29 मई से 12 जून तक प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

 

पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री राम विचार नेता ने यह जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कल यानि 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा।

 

‘एक देश_ एक कृषि_ एक टीम’ की अवधारणा को मिलेगी मजबूती : नेताम

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, एक देश_ एक कृषि_ एक टीम’ की अवधारणा को इस अभियान से मजबूती मिलेगी। मंत्री रामविचार नेताम ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लैब टू लैंड’ मंत्र को साकार करने की दिशा में प्रदेश में ये बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  ED छापों को कांग्रेस ने बताया ऑपरेशन कमल, कांग्रेस नेताओं का आरोप– जान-बूझकर टार्गेट किया जा रहा

 

कल से चलाया जाएगा अभियान

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, प्रदेश के समस्त 33 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत समस्त 33 जिलों के स्कूलों के 100 दलों द्वारा 2600 स्थान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। अभियान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तीन चार वैज्ञानिक के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, अभियान में प्रधानमंत्री शासन के कृषि, उद्यानिकी मछली, पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारियों शामिल रहेंगे। प्रत्येक जिले में 3 दलों का गठन होगा प्रत्येक दल एक दिन में 2 स्थानों पर कार्यक्रम करेगा। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि एवं सम्बद्ध अभियान का क्रियान्वयन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान किस हालत में था, यह सवाल कई लोगों के जेहन में है

 

कल से होगी विकसित कृषि संकल्प पखवाड़े अभियान की शुरुआत : नेताम 

 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, कल से यानि 29 मई से होगी विकसित कृषि संकल्प पखवाड़े अभियान की शुरुआत होगी।

 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के पत्रकार वार्ता के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं – 

 

खरीफ फसलों की आधुनिक कृषि पद्धतियों को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

 

सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी अभियान के माध्यम से दी जाएगी।

 

अभियान से सॉइल हेल्थ कार्ड के तहत खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

किसानों और बीज उत्पादक लोगों से चर्चा की जाएगी।

 

अभियान में मिट्टी के स्वास्थ को बनाए रखने किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  इजरायल के नेतन्याहू ने यूएन में दिखाए वरदान और श्राप के नक्शे, क्या है इनकी कहानी, भारत से क्या संबंध

 

अभियान में अधिकारियों द्वारा कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) में अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करना।

 

अभियान में बताया जाएगा कि कैसे किसानों के बीच जागृत करने के लिए सूचना एवं प्रसार प्रोद्योगिकी का होगा व्यापक उपयोग करना है।

 

क्रेडिट कार्ड हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

सिंचाई संसाधनों जैसे ड्रिप, स्प्रिंकलर, जल, संरक्षण/ संवर्धन के तकनीकी चीजों की जानकारी दी जाएगी।

 

ऑयल पाम मशीन एवं ऑयल सीड्स मिशन हेतु किसानो को किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत केवाईसी, आधार सीडिंग, सेल्फ रजिस्ट्रेशन फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment