आतंकी हमले के बाद से भारतीय सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर, सेना की वर्दी में दिखे 2 आतंकी, तलाशी अभियान जारी

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच बुधवार को यहां सांबा जिले के कुछ गांववालों ने सुरक्षा बलों को दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना दी है। सूचना मिलते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर रात के समय नुड गांव के आसपास के एक स्कूल के पास संदिग्ध लोगों को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु: 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमान

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को पुलिस और सेना के संयुक्त दलों ने घेर लिया है। बुधवार तड़के सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इससे पहले बीते सोमवार को सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से एक मोर्टार शेल बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला, प्रिंस सलमान से पूछिए, क्या मदीना वक्फ की जमीन पर बना है

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से भारत के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्कता बरत रही हैं। 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम के खूबसूरत बैसरन मैदान में 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकियों के गढ़ में घुसकर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे भी गए।

ये भी पढ़ें :  सरकारी छात्रावासों की लापरवाही उजागर: कंधमाल में क्लास‑10 की दो छात्राओं की गर्भावस्था का चौकाने वाला खुलासा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment