विपरीत राजयोग से मिथुन, तुला और धनु राशि को अचानक लाभ के संकेत

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस समय शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं और 14 मई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. शुक्र के इस गोचर से वृषभ राशि में खास व दुर्लभ संयोग बना हुआ है, जिसे विपरीत राजयोग कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग बहुत ही अद्भुत, लाभकारी और शुभ योग माना जाता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, यह योग कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और तरक्की के मौके लेकर आ सकता है. खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह समय भाग्य बदलने जैसा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

ये भी पढ़ें :  हाथ या पैर में पहनती हैं काला धागा तो इन नियमों का रखें ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि
इस समय मिथुन राशि वालों को धन से जुड़े अच्छे व बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. विदेश से जुड़े काम भी पूरे हो सकते हैं. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या कारोबार में बढ़ोतरी के शुभ योग बन रहे हैं. परिवार में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं, जिससे माहौल बेहतर होगा. इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी भी सकारात्मक चेंज आएगा. लेकिन सेहत का ध्यान जरूर रखें.

ये भी पढ़ें :  30 मई 2025 शुक्रवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

धनु राशि
यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं. आप मुश्किल परिस्थितियों में भी फायदा निकाल सकते हैं. विदेश से लाभ मिलने की संभावना है. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.

ये भी पढ़ें :  मंडला और बालाघाट में ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान 'फिलिस्तीनी झंडे' लहराने के लिए मामले दर्ज किए गए

शुक्र को मजबूत करने के उपाय
अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो इस समय कुछ आसान उपाय करके इसे मजबूत किया जा सकता है.

रोजाना 'ऊं शुं शुक्राय नमः' या 'ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुक्रवार के दिन श्री सूक्तम स्तोत्र का पाठ करें.
भगवान विष्णु का ध्यान और पूजा करना भी लाभकारी माना जाता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment