यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में दिखी स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी, ‘दिव्यास्त्र’ ड्रोन ने खींचा ध्यान

 लखनऊ
 यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वदेशी तकनीक की ताकत देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की जानकारी ली। डिफेंस टेक्नोलाजी की झलक होवेरिट प्राइवेट लिमिटेड के दिव्यास्त्र एमके-1 में दिखी।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप; सर्च ऑपरेशन जारी

कंपनी के फ्लाइट टेस्टिंग इंजीनियर लारिब ने बताया कि यह आत्मघाती ड्रोन प्लेटफार्म है, जिसे लक्षित स्थान तक पहुंचकर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका नया एमके-3 वेरिएंट जेट इंजन से संचालित होगा और इसका कानपुर में परीक्षण भी हो चुका है। सैनिकों की सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।

ये भी पढ़ें :  MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

दशकों पुरानी एमकेयू लिमिटेड ने बैलेस्टिक हेलमेट, बैलेस्टिक जैकेट, नाइट विजन बाइनोक्युलर और थर्मल वेपन साइट प्रदर्शित किए। कंपनी ने कारगिल युद्ध के दौरान जूतों की आपूर्ति की थी। इसके बाद बैलेस्टिक हेलमेट और जैकेट के क्षेत्र में विस्तार किया और अब भारत में सुरक्षा उपकरणों का निर्माण कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment