जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू, आधे घंटे तक मंडराने के बाद हुआ गायब

पुरी
पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें :  गौतम अडानी साल 2028 में बन सकते हैं ट्रिलिनेयर, एलन मस्क 2027 में पा सकते हैं यह मुकाम

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा।''

ये भी पढ़ें :  सेना की भर्ती प्रक्रिया में अब ऐसे बदलाव किए गए, दौड़ का समय 30 सेकंड बढ़ाया

हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।''

ये भी पढ़ें :  बस स्टैंड पर सनसनी: पति ने पत्नी को 12 बार चाकू से गोदा, बेटी बनी गवाह

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment