iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, Flipkart Sale में मिल रहा ₹16,000 तक का फायदा

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल की शुरुआत सभी के लिए हो चुकी है. सेल के दौरान ऐपल के iPhone पर डील्स मिल रही हैं. iPhone 15 से लेकर 17 तक पर ऑफ मिल रहा है.   

Apple iPhone 17 Pro Max को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान खरीदने पर 16 हजार रुपये की सेविंग करने का मौका मिल रहा है. आइए इस डील के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

iPhone 17 Pro Max को बीते साल सितंबर में 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 1,41,999 रुपये में लिस्ट किया है और बैंक ऑफर के तहत 8 हजार रुपये तक की एक्स्ट्रा सेविंग की जा सकती है. ऐसे में यूजर्स को 16 हजार रुपये की सेविंग होगी.

ये भी पढ़ें :  अमेरिका का बड़ा फैसला: एडवांस्ड AI मॉडल्स पर विदेशी यूजर्स के एक्सेस पर लगा बैन

iPhone 17 Pro Max पर और भी कई बैंक ऑफर
iPhone 17 Pro Max के साथ और भी बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिनका फायदा उठाकर ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. साथ ही पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम किया जा सकेगा. पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडिशन पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें :  6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ दमदार प्रीमियम स्मार्टफोन

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.7 परसेंट तक का मिलता है. साथ ही कंपनी ने स्क्रीन की सुरक्षा के लिए सेरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है. इसमें एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग का यूज किया है. iPhone 17 Pro Max में ऐपल का A19 (3nm) चिपसेट का यूज किया है. इसमें ऐपल जीपीयू दिया है.  

ये भी पढ़ें :  धमाल 4 की एडवांस बुकिंग शानदार, पहले दिन 16 करोड़ की उम्मीद

iPhone 17 Pro Max का कैमरा सेटअप
iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें तीनों ही सेंसर 48-48 मेगापिक्सल के हैं. इसमें अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसमें 18 मेगापिक्सल का मल्टी-आस्पेक्ट कैमरा दिया है.

Share

Leave a Comment