इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर फिर से गुंजी किलकारी, आई लक्ष्मी

मुंबई

एक्ट्रेस इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ के घर फिर से बच्चे की किलकारी गुंज उठी है. एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर किया है. कपल ने फैमिली फोटो शेयर कर बताया कि बेटी के जन्म से फैमिली कंप्लीट हो गई है.

ये भी पढ़ें :  'तनु वेड्स मनु 3' के लिए मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है: आर. माधवन

बता दें कि सामने आए फोटो में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल और बेटे वायु के साथ ये कपल अस्पताल के बेड पर दिख रहा है. इस फोटो में कपल ने न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के चेहरे पर इमोजी लगा रखा है और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  मकर संक्रांति से पहले शुक्र देव का गोचर, 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

इस पोस्ट पर बॉबी देओल, रकुल प्रीत, सुनील शेट्टी, किश्वर मर्चेंट और रिद्धिमा पंडित जैसे सेलेब्स ने बधाई दी है. फोटो को शेयर करते हुए इशिता दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. एक बच्ची के जन्म से धन्य हो गए हैं.’

ये भी पढ़ें :  आखों की गुस्ताखियां का गाना ‘अलविदा’ को बेहद पसंद करती हैं शनाया कपूर

बता दें इशिता दत्ता ने फरवरी में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद से वो लगातार अपने सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करते रहती थीं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment