गलती आपकी नहीं फिर भी चालान कट गया? जानिए उसे कैंसिल कराने का पूरा तरीका

नई दिल्ली

क्या आपका भी गलत चालान कटा है? कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन गलत चालान काटकर आपको भेज दिया जाता है, लेकिन असल में आपकी गलती कुछ नहीं होती। इस तरह के चालान के पीछे अक्सर तकनीकी गड़बड़ी या पहचान की गलती वजह होती है। यही वजह है कि सरकार ने गलत चालान रद्द करवाने की व्यवस्था भी की है। ऐसे में चालान के आते ही उसे भरने की जल्दबाजी न करें। आप चंद स्टेप्स को फॉलो करके अपनी बेगुनाही का सबूत दे सकते हैं और बहुत ही आसानी से चालान रद्द भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  सुनिये CM सर!..कार्यमुक्त हो चुके आदिवासी अधिकारी के साथ हो रहा बड़ा 'अन्याय'..अब बहाली के इंतज़ार में भटक रहे हैं उमाशंकर राम..बाकी बहाल हो गए, पर 'राम' को नहीं मिला अब तक न्याय

स्टेप 1: सबसे पहले चेक करें चालान
गलत चालान को रद्द करवाने के लिए सबसे पहले echallan.parivahan.gov.in पर जाकर चेक करें कि आपका चालान असली है भी या नहीं। यहां आपको चालान और वाहन की डिटेल्स दर्ज कर देखना होगा कि आपके नाम पर आया चालान असल में मौजूद है या नहीं।

ये भी पढ़ें :  शर्त जीतने के लिए जलते पटाखों पर बैठा युवक, एक धमाका और मौत

स्टेरप 2: Complaint/Grievance सेक्शन पर जाएं
अगर चालान मौजूद होता है, तो उसी वेबसाइट पर Complaint/Grievance सेक्शन पर जाएं। यह सरकार तक शिकायत पहुंचाने का ऑफिशियल जरिया है।

स्टेप 3: जानकारी दर्ज करें
इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करें जैसे कि नाम, मोबाइल और चालान नंबर, क्यों चालान गलत है और आपकी बात साबित करने वाली फोटो या वीडियो।

ये भी पढ़ें :  Crime News : पति ने पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, 2 साल की मासूम की हुई मौत

टिकट और टिकट का स्टेटस
अगर आपके राज्य का पोर्टल अलग है, तो आप अपने राज्य के परिवहन पोर्टल पर जाकर इन्हीं स्टेप्स को वहां फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर आपकी शिकायत की एक टिकट बन जाएगी। इस टिकट के जरिए आप शिकायत का स्टेटस भी चेक कर पाएंगे कि उस पर क्या निर्णय लिया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment