जयपुर मेट्रो का बदलेगा नाम, लाइन-2 की पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला!

जयपुर.

जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट आया है। जल्द ही जयपुर मेट्रो को नाम मिल सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला समारोह के बाद जयपुर मेट्रो रेलवे निगम (जेएमआरसी) का नाम बदलकर राजस्थान मेट्रो रेलवे निगम (आरएमआरसी) हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-श्रीगंगानगर में बिना डिग्री वाला डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

अंतिम मंजूरी अभी बाकी है
जयपुर मेट्रो रेलवे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस बारे में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल से परियोजना को अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि वे पीएमओ से अंतिम मंजूरी और शिलान्यास समारोह की निश्चित तिथि दोनों की एक साथ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, सबसे गर्म बाड़मेर

जयपुर मेट्रो को जल्द मिलेगा नया नाम
मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो (कोलकाता मेट्रो के अलावा) एकमात्र मेट्रो है, जिसका निर्माण और संचालन राज्य सरकार ने किया है। अब, हम निगम को केंद्र और राज्य के बीच एक संयुक्त उद्यम इकाई में बदलकर आरएमआरसी का गठन करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment