उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है, बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 जून को मुख्यमंत्री आवास में पहला जनदर्शन लगाया गया था, पहले जनदर्शन के बाद से ही लोगों की समस्याओं का निराकरण शुरु हो चुका है।
ये भी पढ़ें : राजस्व मंत्री वर्मा ने तिल्दा-नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री निवास में हर गुरुवार को जनदर्शन आयोजित की जाती है,इस दौरान मुख्यमंत्री दूर-दूर से आये प्रदेश के जनता से मिलते हैं और उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है। जनदर्शन में ज्यादातर मामले आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित होते है, जिनका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समस्या सुनकर तत्काल निराकरण करते हैं ।

Share
