बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेंगी जनहित पार्टी

इंदौर

आरएसएस के पूर्व प्रचारकों के द्वारा बनाई गइ जनहित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सतना मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। इसमें पांच राज्यों के 30 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 27 अक्टूबर रविवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई और इन पर प्रस्ताव पारित किए गए। शाम को सतना नगर के मुख्य बाजारों में पार्टी की रैली भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा बचाओ के पत्रक बांटे गए और जन जागरण किया गया। पार्टी के संस्थापक अभय जैन, मनीष काले और विशाल बिंदल ने बताया कि देश के अलग अलग कोनों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और देश को मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

ये भी पढ़ें :  सतत प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट टू ग्लोबल की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

बैठक में लिए गए निर्णय

1. असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के एनआरसी में शामिल होने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें एनआरसी का आधार वर्ष 1971 के स्थान पर 1951 करने तथा पूरे एनआरसी में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की जांच कर नए सिरे से विदेशियों की पहचान करने की कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए जनहित पार्टी के द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  कोलकाता से 14,600 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले- पीएम मित्रा पार्क से कपड़ा उद्योग को मिलेगा नया आयाम

2. पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 8-9  मार्च को ग्वालियर मध्य प्रदेश में होगा। इसमें पार्टी के सभी साधारण सदस्य और शुभचिंतक शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों तथा देश की वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी की गतिविधियों से आम जनता को जोड़ने की योजना भी बनेगी।

ये भी पढ़ें :  भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

3. स्थानीय जनसमस्याओं पर अभियान एवं आंदोलन चलते रहेंगे।

4. अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment