Jashpur Video Breaking : आदिवासी समाज के सैंकड़ों लोग पहुंचे रायपुर, बीजेपी कार्यालय के सामने नगाड़ा बजाकर कर इस मांग के लिए कर रहे प्रदर्शन

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 14 अक्टूबर, 2023

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के सियासी गलियारे में सियासत गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है। जहां जशपुर जिले से आदिवासी समाज के सैंकड़ों लोग रायपुर पहुंचे है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सामने धरने पर बैठे है।

ये भी पढ़ें :  Breaking : BJP का राज्यभर में महाधरना..2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदर्शन..सरकार पर कई गम्भीर आरोप

जशपुर विधानसभा से प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जनजातीय समाज के सैंकड़ों लोग रायपुर पहुंचे है। भाजपा कार्यालय के सामने नगाड़ा बजाकर, खाना पीना और बर्तन के साथ अपनी मांगों पर अड़े है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पुलिस बल तैनात है। प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री व जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत को जशपुर विधानसभा से टिकट देने की मांग कर रहे है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment