जेनिफर लोपेज और एक्स हसबैंड के बेटे का खास रिश्ता, बेन एफ्लेक से तलाक के बाद भी बनी बॉन्डिंग

लॉस एंजिल्स

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक को दो साल की शादी के बाद अलग हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। अपने रिश्ते के खत्म होने के बावजूद सिंगर की अपने एक्स हसबैंड के बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। जेनिफर को 17 साल की बेटी एम्मे और बेन के 13 साल के बेटे सैमुअल के साथ बेवर्ली हिल्स में शॉपिंग इंजॉय करते हुए देखा गया। सैमुअल का पालन-पोषण उनके पिता बेन और उनकी एक्स वाइफ जेनिफर गार्नर मिलकर करते हैं।

ये भी पढ़ें :  Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में 56 साल की एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपने दोनों बच्चों के साथ जूते देखती हुई नजर आईं। फिर वो दूसरे स्टोर में चली गईं।
 
पहली बार टूट गया था रिश्ता
जेनिफर और बेन साल पहली बार 2000 के दशक में डेट करना शुरू किया था। फिर 2002 में उन्होंने रिंग एक्सचेंज की और 2003 में शादी करने वाले थे। पर इससे पहले बात शादी तक जाती, 2004 में दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  ‘हर दिन मुस्कुराने की वजह ढूंढे’, जेनेलिया डिसूजा के लुक ने जीता फैंस का दिल

दूसरी बार दिया मौका, पर नहीं चली शादी
करीब दो दशक के बाद दोनों ने फिर डेटिंग शुरू की। अप्रैल 2022 में इंगेजमेंट का ऐलान किया और दो महीने बाद दोनों ने लास वेगस में शादी कर ली। पर इनसी शादी ने काम नहीं किया और पिछले साल रिश्ता खत्म हो गया। जेनिफर ने 2024 में तलाक की अर्जी दी जो इस साल फरवरी में फाइनल हो गई।

ये भी पढ़ें :  एक्टर श्रीनिवासन के निधन से गमगीन रजनीकांत, बोले– मेरा प्यारा दोस्त चला गया, कभी उनसे लिपटकर रोए थे थलाइवा

बेन पर कसा था तंज?
बीते दिनों जेनिफर ने इटली में 'लुक्का समर फेस्टिवल' में परफॉर्म किया था और बेडरूम सीक्रेट्स बताए थे। उनकी पर्सनल बातें सुनकर दर्शक चौंक गए थे। उन्होंने अपने मूड का जिक्र किया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment