मेरठ में तीन घंटे हुई झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

मेरठ

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मेरठ में आज सुबह सवेरे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक लगातार चलता रहा। बारिश के चलते हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह जल भराव हो गया| तेज हवा के साथ बदरा झमाझम बरसाते रहे। सुबह के समय अंधेरा छा गया और हाईवे पर भी लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को चलना पड़ा। वहीं मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी जमकर बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें :  मिलेट्स-ऑर्गेनिक फूड स्टार्टअप : सीएम योगी की प्रेरणा से गल्फ कंट्रीज के मार्केट में धाक जमाएंगी यूपी की बेटियां

वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश और तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके के साथ मौसम में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर खत्म हो गया। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ने फिर से एक बार करवट बदल ली।

ये भी पढ़ें :  एक पेड़ मां के नाम’ की तर्ज पर चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जनांदोलन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बारिश के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला है और तापमान में भी गिरावट आई है।

यह बारिश प्रदूषण को भी साफ करेगी और तापमान को भी कम कर देगी जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। साथ ही फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी होगी। अगर पछेते गेहूं की फसल खेत में खड़ी होगी तो वहां पर थोड़ा नुकसान होने के आसार हैं। अभी शनिवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :  विशेष अदालत ने 5 साल के बच्चे से कुकर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment