JNU विवाद: दीवारों से हटाए गए ‘आई लव मुहम्मद’ स्लोगन, चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण

दक्षिणी दिल्ली
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में धार्मिक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। परिसर में रात के अंधेरे में कई जगहों पर पेंट से 'आई लव मुहम्मद' लिखा गया था। सुबह होने के बाद दीवारों पर स्लोगन लिखे हुए दिखाई दिए। हालांकि इस बारे में सूचना मिलते है विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन्हें तुरंत साफ करवा दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों की ओर से छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पाक की निंदनीय हरकत: भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस सप्लाई बंद, स्थानीय सप्लायर्स को सिलेंडर बिक्री से रोका गया

गौरतलब है कि इससे पहले देश के कई राज्यों में 'आR लव मुहम्मद' विवाद सामने आ चुका है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से पहले विश्वविद्यालय परिसर में भी ये मामला पहुंच चुका है। छात्रों के मुताबिक जेएनयू के बराक होस्टल के मुख्य द्वार सहित कुछ जगहों पर पेंट से स्लोगन लिखे गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन्हें हटवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, आज सोना और चांदी इतने रुपये सस्ते हुए – जानें लेटेस्ट रेट्स

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव से पहले विवाद फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

Share

Leave a Comment