आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है : कैलाश गहलोत

नई दिल्ली
दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। इस बार जनता भाजपा को नई उम्मीद के रूप में देख रही है। आप से भाजपा में आए कैलाश गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी से दिल्ली की जनता परेशान हो चुकी है। इसका कारण यह है कि जो वादे आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किए थे, उन वादों को अभी तक इस पार्टी ने पूरा नहीं किया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि इस पार्टी ने अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिसकी वजह से लोगों के बीच में काफी रोष है।

ये भी पढ़ें :  सारंगढ़-बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा..... सूदखोरी के चलते हरिराम पटेल की गई थी हत्या, मामलें में 6 आरोपी गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि यह काफी हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली की जनता अब-भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त है। यहां के लोगों की मूलभूत सुविधाएं अब-भी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बर्बाद किया है। ऐसी स्थिति में यहां की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार हम किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को सत्ता बेदखल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

ये भी पढ़ें :  Amit shah chhattisgarh visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 23 से 25 अगस्त तक अमित शाह रहेंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर...कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बैठक

इससे पहले 23 जनवरी को कैलाश गहलोत द्वारका के भरथल गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस बार हर तरफ से यही आवाज आ रही है कि "इस बार भाजपा की सरकार"। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और उसी नतीजा है कि अब यहां लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

ये भी पढ़ें :  AAP में बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा में संख्या घटने से बदला सियासी गणित

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस पार्टी ने इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद अब तक दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment