Kitchen Tips : कटे आम क्यों हो जाते हैं कुछ देर में काले? ट्राई करें ये तरीका घंटों तक Mangoes दिखेंगे टाइट एंड फ्रेश

 

संगीता शर्मा , न्यूज राइटर, मुंबई, 02 जून, 2023

गर्मी के मौसम में आम खाना किसे नहीं पसंद। लेकिन कटे आम को खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, यदि इसे काटने के तुरंत बाद न खाया जाए। इसका कारण है, कुछ ही देर में इसका काला पड़ जाना। इससे बचाव के लिए क्या किया जाए इस लेख में आप जान सकते हैं।

गर्मी में कच्चे और पक्के आम की डिमांड खूब बढ़ जाती है। स्मूदी, जूस, अचार, मुरब्बा जैसे कई तरह की रेसिपी को तैयार करके इसका सेवन किया जाता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आम या उससे बनी चीजों को खाना बिल्कुल भी पसंद न करता हो। बच्चे से बूढ़े तक हर उम्र के व्यक्ति फलों के राजा को खाना खूब पसंद करते हैं।
लेकिन जब आम को खाने से पहले ही काटकर रख लिया जाता है, तो इसका रंग पीले से काला होने लगता है। साथ ही इसका स्वाद भी बिगड़ने लगता है। जिसे देखकर ही खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट भी फलों को ज्यादा देर तक काटकर छोड़ने की सलाह नहीं देते हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा गायत्री नगर..जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नुआखाई पर्व, हुई भव्य आरती

कटे हुए आम क्यों होने लगते हैं काले?

दरअसल, आम में कुछ एंजाइम होते हैं, जिससे फल को काटते ही यह हवा के संपर्क में आ जाते हैं और ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इससे ही आम के गूदे का रंग काला पड़ने लगता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप कटे हुए आम को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं और इसे काले होने से भी बचा सकते हैं।

पानी में इस चीज को मिलाकर आम पर लगा दें

यदि आपने जरूरत से ज्यादा या खाने से काफी पहले ही आम को काट लिया है, तो हो सकता है आपको आम काले रंग का दिखने लगे। इससे बचने के लिए आप इसपर पानी में शहद या चीनी को घोलकर लगा सकते हैं। या कटे हुए आम को इस घोल में डुबोकर भी रख सकते हैं। ऐसा करते हुए आम को ढकना न भूलें।

ये भी पढ़ें :  Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, BJP की बड़ी बैठक में बनेगी रणनीति

आम पर रगड़े नींबू का रस

कटे हुए आम को काला होने से रोकने के लिए आप नींबू या किसी खट्टे फल के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें साइट्रिक एसिड ज्यादा होता है, जो ऑक्सीडेशन के प्रोसेस को स्लो करके आम को डार्क होने से बचाता है। ऐसे में आप कुछ समय तक कटे हुए आम को फ्रेश रखने के लिए इसपर खट्टे फलों के जूस को छिड़ककर रख सकते हैं।

विनेगर यूज करें

कटे हुए आम को काला होने से बचाने के लिए आप इसे कुकिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले विनेगर में डालकर रख सकते हैं। अम्लीय होने के कारण विनेगर एंजाइमेटिक ब्राउनिंग को रोकने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें :  हैदराबाद में प्लास्टिक पर बैन, जल्द जारी होंगे आदेश; ORR के CURE एरिया को सरकार करेगी प्लान के अनुसार डेवलप

विनेगर का यूज करने के लिए, इसे पानी से पतला करें और एक ऐसा घोल बनाएं जिसमें आप कटे हुए आमों को कुछ मिनट के लिए भिगो सकें। इसके बाद, आम को छान लें और पेपर टॉवेल से सुखा कर दोबारा खाने तक स्टोर कर लें। हालांकि, ऐसा करने से आम के टेस्ट में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

फ्रिज में ऐसे करें स्टोर

कटे हुए आम जल्दी काला न पड़े इसके लिए इसे ठीक तरह से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करके आप बिना किसी नुस्खे को ट्राई किए ही आम को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।

इसके लिए यदि आप कटे हुए आम को तुरंत नहीं खाना चाहते हैं, तो इससे छिलके को अलग न करें। दूसरे फलो से दूर इसे एक हवा दार कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख दें।

Share

Leave a Comment