सिर्फ दो मिनट में जानिए स्मार्ट फोन की स्पीड बढ़ाने के ये 4 रामबाण टिप्स

नई दिल्ली

स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं।

-फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :  ‘श्री रामचरित मानस’ लेकर निकले रामभक्त साव.. BJP सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

-जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको ‘क्लियर कैश’ विकल्प पर क्लिक करना है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर सीएम साय, सम्मान और कवी सम्मलेन में होंगे शामिल

-कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें।

-आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेटस में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।

ये भी पढ़ें :  शासकीय भूमि पर अवैध खनन: हाईकोर्ट सख्त, खनन सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment