Korba News: स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्ख्यिों ने किया हमला, एक मजदूर की मौत… कई मजदूर हुए घायल

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, कोरबा, 11 मई, 2023

कोरबा। जिले के डीपीएस स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्ख्यिों ने हमला किया। इस दौरान 20 फिट उंचाई से गिरने के कारण एक की मजदूर की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र में कोसाबाड़ी में दयानंद पब्लिक स्कूल संचालित है, जहां आज छत पर काम चल रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे मधुमक्खियों ने वहां पर काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूर बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिसमें एक मजदूर बचने के चक्कर में छत से 20 फीट नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  माली में खूनी जिहादी हमला: 70 से ज्यादा लोगों की मौत, गांवों में मचा हड़कंप

मृतक मजदूर सर्वमंगला नगर निवासी 41 वर्षीय गोपाल जलतारे बताया गया है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना में साथ काम कर रहे मजदूर केशव प्रसाद समेत आधा दर्जन मजदूर मधुमक्खी के हमले से घायल हुए है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment