तीसरे समन पर भी पुलिस के सामने नहीं हाजिर हुए कुणाल कामरा, तीन थानों में दर्ज किया गया है केस

मुंबई
स्टैंडअप कामेडियन कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के तीसरे समन पर भी उसके सामने हाजिर नहीं हुए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण उनके विरुद्ध मुंबई में एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि वह इस समय पुडुचेरी में रह रहे हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार कहकर उनके विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणियां करने के कारण कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई, नासिक और जलगांव में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए थे।

ये भी पढ़ें :  CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग: 193 विपक्षी सांसदों ने संसद में दिया नोटिस

तीसरे समन में भी हाजिर नहीं हुए कामरा
ये तीनों एफआईआर मुंबई के खार पुलिस थाने को स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इसलिए कामरा को खार पुलिस के सामने ही हाजिर होना है, लेकिन वह तीसरे समन पर भी हाजिर नहीं हुए। दूसरी ओर मद्रास उच्च न्यायालय ने सात अप्रैल तक उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है।

ये भी पढ़ें :  MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण, अब एक साथ कई लक्ष्यों पर वार

बुक माय शो एप से हटाया गया कुणाल कामरा का नाम
उधर, शिवसेना शिंदे गुट ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के इंटरनेट मीडिया इंचार्ज राहुल कनाल द्वारा पत्र लिखने के बाद टिकट बुकिंग एप 'बुक माय शो' ने अपने प्लेटफॉर्म से कुणाल कामरा का नाम एवं उनका प्रोफाइल हटा दिया है। लिस्ट में अब उनका नाम अब नहीं दिख रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment