लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी कामयाबी : 24 करोड़ का हाई-क्वालिटी गांजा बरामद, बैंकॉक से आया माल

लखनऊ

 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 24 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई है। यह मादक पदार्थ 23.935 किलो था और इसे बैंकॉक से लखनऊ लाया गया था।

बैंकॉक से आए थे दोनों यात्री
दोनों यात्री 26 अगस्त 2025 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 105 से लखनऊ पहुंचे थे। डीआरआई को पहले से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इन यात्रियों को रोका गया और उनके चेक-इन बैग की गहराई से तलाशी ली गई। तलाशी में पता चला कि उनके बैग में हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया गया हाई क्वालिटी गांजा छुपाया गया था। इसे वैक्यूम-सील्ड पैकेट्स में पैक कर रखा गया था, ताकि स्कैनिंग या जांच में पकड़ में ना आए।

ये भी पढ़ें :  UP में स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं को मिला नया विकल्प, प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार

पूछताछ में कबूल किया जुर्म
डीआरआई की टीम ने जब दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने ड्रग्स तस्करी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, यह गांजा आम तौर पर हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया जाता है, जिससे यह ज्यादा शुद्ध और महंगा होता है। यही वजह है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में होती है।

ये भी पढ़ें :  फतेहपुर में आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा, पिता-पुत्र समेत 7 की दर्दनाक मौत

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
बरामद ड्रग्स को NDPS Act, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। दोनों तस्करों को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब डीआरआई इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसके तार किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह या स्थानीय संपर्क से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें :  UPSC 2026 में कांधला की आस्था जैन का कमाल, सेल्फ स्टडी से हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक

लखनऊ एयरपोर्ट पर बढ़ती तस्करी की घटनाएं

पिछले कुछ महीनों में लखनऊ एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। डीआरआई और कस्टम विभाग लगातार सतर्क हैं, लेकिन तस्कर नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment