पंजाब सिंध बैंक और रेस्टोरेंट में देर रात लगी आग, कई सामान जला

कटनी
कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित मुख्य मार्ग पर पंजाब सिंध बैंक और उसके बगल में संचालित रेस्टोरेंट में देर रात आग भड़क उठी। नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मशक्कत के बाद 4 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग में कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकती है लेकिन बिल्डिंग का एक हिस्सा आग में जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में पंजाब सिंध बैंक और उसका एटीएम संचालित है।

ये भी पढ़ें :  लव जिहाद फंडिंग केस: पूर्व मंत्री उषा ठाकुर की कड़ी मांग, ‘बलात्कारी को मिले शरिया जैसी सजा’

अचानक से धुंआ उठने लगा
उसके ही बगल में अलीबा रेस्टोरेंट का संचालन एक ही भवन में हो रहा था। 12 बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारी काम बंद करके चले गए। कुछ लोग बगल के कमरे में आराम कर रहे थे। अचानक से बिल्डिंग से धुंआ उठने लगा इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर निकले और थोड़ी भी देर में देखते-देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें :  सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एटीएम जलकर खाक हो गया
आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी जिसकी सूचना पुलिस और पुलिस को दी गई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक के अंदर तक आग नहीं पहुंची है लेकिन एटीएम जलकर खाक हो गया।
रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी जल गया

ये भी पढ़ें :  इंदौर में गणेश चतुर्थी-पर्युषण पर मांस बिक्री पर पूर्ण पाबंदी, सख्त कार्रवाई

वहीं रेस्टोरेंट का एक हिस्सा आग में जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल भवन को खोलने के बाद जानकारी लग पाएगी की अंदर क्या नुकसान हुआ है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment